संदेश

सितंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फिल्मों के रि रिलीज कल्चर में जुड़ी कुछ नई फिल्में

रि रिलीज़ कल्चर में जुड़ गई रहना है तेरे दिल में, वीर ज़ारा और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फ़िल्में रहना है तेरे दिल में, वीर ज़ारा और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों को पुनः रिलीज़ किया गया है, जिससे ये फिल्में इन दिनों फिर से चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों की रि रिलीज़ को काफी सराहना मिल रही है। रील्स वायरल हो रही हैं, जिसमें फैंस अपनी पसंदीदा फिल्मों की री रिलीज़ को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बीते दिनों रॉकस्टार, लैला मजनू, बाज़ीगर जैसी फिल्में फिर से रिलीज़ की गईं और दर्शकों ने उन्हें बेहद अच्छा रिस्पांस दिया। लैला मजनू ने लगभग 8 करोड़ का मुनाफा भी कमाया। बता दें कि पहले इनमें से कई फिल्में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं, लेकिन रि रिलीज़ कल्चर के चलते इन्होंने अपनी फिल्मों से अच्छा पैसा कमा लिया है। रि रिलीज़ कल्चर नया नहीं है जैसा कि इन दिनों ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्म पर देखने को मिल रहा है कि जनता अलग-अलग फिल्मों की डिमांड कर रही है और उन्हें रि रिलीज़ करवाने में लगी है, लेकिन यह रि रिलीज़ कल्चर बॉलीवुड के लिए नया नहीं है। 70 और 80 के दशक म...

अक्षय की नई फिल्म का पोस्टर लॉन्च

अक्षय कुमार ने जन्मदिन के दिन किया मूवी का पोस्टर लॉन्च, हुआ ट्विटर पर वायरल बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के मौके पर आज प्रियदर्शन के साथ आने वाली उनकी नई फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। अक्षय कुमार बीते कई दिनों से 'स्त्री 2' में अपने किरदार को लेकर चर्चा में तो थे ही, आज उनके जन्मदिन पर उन्होंने अपने फैंस को एक नया तोहफा दिया। उन्होंने 14 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ अपनी नई फिल्म का पोस्टर साझा किया, जिसका नाम है 'भूत बंगला'। बता दें कि प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी भारतीय सिनेमा जगत की दिग्गज जोड़ियों में गिनी जाती है, जिन्होंने 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया' जैसी बड़ी हिट फिल्में दी हैं। अक्षय कुमार के इस पोस्टर को डालते ही ट्विटर पर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का नाम ट्रेंडिंग होने लगा। कुछ महीने पहले ही प्रियदर्शन ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा था -  "मुझे ऐसा लगता है कि हिंदी दर्शक मुझसे सीरियस फिल्में नहीं, बल्कि कॉमेडी फिल्में चाहते हैं, जिसके क...