फिल्मों के रि रिलीज कल्चर में जुड़ी कुछ नई फिल्में
रि रिलीज़ कल्चर में जुड़ गई रहना है तेरे दिल में, वीर ज़ारा और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फ़िल्में रहना है तेरे दिल में, वीर ज़ारा और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों को पुनः रिलीज़ किया गया है, जिससे ये फिल्में इन दिनों फिर से चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों की रि रिलीज़ को काफी सराहना मिल रही है। रील्स वायरल हो रही हैं, जिसमें फैंस अपनी पसंदीदा फिल्मों की री रिलीज़ को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बीते दिनों रॉकस्टार, लैला मजनू, बाज़ीगर जैसी फिल्में फिर से रिलीज़ की गईं और दर्शकों ने उन्हें बेहद अच्छा रिस्पांस दिया। लैला मजनू ने लगभग 8 करोड़ का मुनाफा भी कमाया। बता दें कि पहले इनमें से कई फिल्में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं, लेकिन रि रिलीज़ कल्चर के चलते इन्होंने अपनी फिल्मों से अच्छा पैसा कमा लिया है। रि रिलीज़ कल्चर नया नहीं है जैसा कि इन दिनों ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफार्म पर देखने को मिल रहा है कि जनता अलग-अलग फिल्मों की डिमांड कर रही है और उन्हें रि रिलीज़ करवाने में लगी है, लेकिन यह रि रिलीज़ कल्चर बॉलीवुड के लिए नया नहीं है। 70 और 80 के दशक म...